मकान बेचने के नाम पर दस लाख की ठगी केस दर्ज: गोरखपुर ।

मकान बेचने के नाम पर दस लाख की ठगी केस दर्ज: गोरखपुर 

गोरखपुर। बिजली विभाग में तैनात टेक्नीशियन से मकान के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने नंदानगर निवासी आरोपी जैकी चौहान पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी जय नारायण यादव ने पुलिस को बताया कि वह देवरिया में बिजली विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। उन्हें गोरखपुर में मकान की जरूरत थी। अपने मित्र के माध्यम से जैकी चौहान से मुलाकात हुई तो उसने अपने मकान को बेचने की बात करते हुए मकान दिखाया और 19 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

एम्स थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, मामले की जांच शुरु

पीड़ित का कहना है कि 26 जुलाई 2022 को गुगल पे के जरिए जैकी को 60 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिया गया। साथ ही जैकी ने स्टांप पेपर पर सौदा तहरीर कराते हुए तीन माह के अंदर विक्रेता द्वारा अपने पिता से मकान को अपने नाम कराकर विक्रय करने का करार किया।

आरोप है कि आरोपी ने समय बीतने के बाद फिर 35 हजार रुपये मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए लिया। इसके बाद मुझे झांसा देते हुए कई किस्तों में 10 लाख रुपये लेने के बाद 11 मई 2023 को मकान की रजिस्ट्री की तारीख तय हुई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है।

Previous articleइमामबाड़ा स्टेट में लगे हाई मास्क का मियां साहब में किया उद्घाटन पार्षद समद गुफरान के प्रयास से इमामबाड़ा स्टेट में लगा हाई मास्क.
Next articleखबर जागरूकता के तौर पर सर्पदंश से बचाव के लिए करें जागरूक : डीएम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here