हिमाचल के राज्यपाल ने किया मां लेडड़ा  देवी के दर्शन।

हिमाचल के राज्यपाल ने किया मां लेडड़ा  देवी के दर्शन।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने 2 दिनों के दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान वह गोरखपुर और महाराजगंज के कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शिव प्रताप शुक्ल आज रविवार को फ्लाइट से सुबह 9:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर ही उनके सब कार्यकर्ता और समर्थक ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल एयरपोर्ट से ही महराजगंज में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां लेहड़ा वाली का दर्शन कर मत्था टेका। उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उनके साथ में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि मां का बुलावा था। इसलिए आज उनका दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इसके बाद शाम 7 बजे मालती लॉन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
9 जुलाई को वापस हिमाचल प्रदेश जाएंगे राज्यपाल।
 सोमवार यानी 8 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10:30 बजे सहजनवां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। उसके बाद तारामंडल स्थित राजेश शुक्ल के आवास पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तारामंडल का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चयत शाम 6.00 बजे शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में रवीश तिवारी के यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने 2 दिनों के दौरा पूर्ण कर राज्यपाल मंगलवार 9 जुलाई को सुबह 9 बजे हिमाचल प्रदेश के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
Previous articleकक्षा आठ तक के स्कूल 9 तक बंद।
Next articleप्राथमिक शिक्षकों की 8 जुलाई से लगेगी डिजिटल अटेंडेंस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here