हाईवे स्थित बूधा कला पेट्रोल पंप के पास की घटना।

हाईवे स्थित बूधा कला पेट्रोल पंप के पास की घटना

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित बूधा कला पेट्रोल पंप व चौराहे के बीच शनिवार की सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी मेें भेज दिया।

शनिवार की सुबह बूधा कला चौराहे के करीब व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक लोवर और गुलाबी कलर का टी-शर्ट पहना हुआ है। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास रात के समय व्यक्ति को सोते हुए लोगों ने देखा था। उसके बाद कब उठकर चला आया किसी को इसकी जानकारी नहीं है। मृतक के सिर पर चोट है, जिससे पता चल रहा है किसी वाहन की ठोकर लगने से इसकी मौत हुई है।

Previous articleअनियंत्रित हुई बोलेरो टेलर में भिड़ी महिला घायल।
Next articleकाम की ख़बर अब घर बैठे बन जाएगा जाति प्रमाणपत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here