राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी किया
काम की ख़बर अब घर बैठे बन जाएगा जाति प्रमाणपत्र
गोरखपुर। जाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अब तक जनसुविधा केंद्रों से ऑनलाइन आवेदन किया जाता था। इस संबंध में राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव गुरु प्रसाद ने शासनादेश जारी कर दिया है।
जाति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आवेदक द्वारा अपना आधार और मोबाइल नंबर भरा जाएगा। फिर आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटी भरते ही आवेदक का नाम, जन्मतिथि व फोटो आ जाएगी, जो उसके आधार कार्ड में होगी। सत्यापन के बाद आवेदक की फैमिली आईडी (यदि हो) सर्वर से खुद मिल जाएगी। आवेदक के पिता व उनके किसी सदस्य का पहले जारी हो चुके जाति प्रमाणपत्र के आधार पर जाति प्रमाणपत्र तहसीलदार के स्तर पर ही बिना सत्यापन जांच के जारी हो जाएगा।















