अनियंत्रित हुई बोलेरो टेलर में भिड़ी महिला घायल।
संतकबीरनगर। शनिवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित चुरेब के पास सड़क पर चल रहे टेलर में पीछे से बोलेरो भिड़ गई, जिससे बोलेरो सवार एक महिला घायल हो गई। लोगाें ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पंजाब से बोलेरो में सवार लोग गोरखपुर जा रहे थे। अभी चुरेब के पास पहुंचे थे कि सामने जा रही टेलर में पीछे से बोलेरो भिड़ गई। इसमें सवार गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी सरिता (59) घायल हो गईं। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।















