पांच अगस्त के बाद स्कूलों में नहीं होंगे नामांकन।

पांच अगस्त के बाद स्कूलों में नहीं होंगे नामांकन

संतकबीरनगर। परिषद ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश से लेकर पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। जिले के 280 माध्यमिक स्कूलों में नौवीं और 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण के लिए पांच अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद माध्यमिक स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया बंद हो जाएगी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने निर्देश दिए है कि जिन विद्यालयों ने 10वीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा दी है। उनका पंजीकरण 20 अगस्त तक किया जा सकेगा। प्रत्येक विद्यार्थी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपया जमा करने होंगे। वहीं इस शुल्क को प्रधानाचार्य को 25 अगस्त तक कोषागार में जमा करना होगा। उसके बाद में पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक आवेदनों को यूपी बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड करना होगा। 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में इसकी हार्ड कॉपी जमा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि छात्रों के पंजीकरण को लेकर सभी प्रधानाचार्यों को जानकारी दी जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए, इसलिए अभी से से सभी को जानकारी दी जा रही है।

Previous articleबार-बार खतौनी की नकल निकालने से मिलेगी मुक्ति।
Next article15 खाद्य सुरक्षा अधिकारियो का स्थानान्तरण जनपद लखनऊ से अन्य जनपदो में किया गया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here