230 ग्राम पंचायतो के जरिए ढाई लाख घरों में पहुंचाया गया पानी।

230 ग्राम पंचायतो के जरिए ढाई लाख घरों में पहुंचाया गया पानी।

गोरखपुर।जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के 830 ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन के जरिए घर-घर पेयजल पहुंचने के लिए कार्यदाई संस्था अब तक 230 ग्राम पंचायत में पानी की टंकी लगाकर घर-घर नल पहुंचा कर ढाई लाख घरों में पानी पहुंचा दिया हैं विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल जीवन मिशन को शत प्रतिशत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। गोरखपुर जनपद के 3.50 लाख घरों में पानी पहुंचाने का पहले फेज में लक्ष्य निर्धारित किया गया है 230 ग्राम पंचायत के जरिए ढाई लाख घरों में पाइप लाइन के जरिए पानी शुद्ध पहुंचाने का कार्य किया जा चुका है बचे हुए ग्राम सभा में कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है बचे ग्राम पंचायत में भी बहुत ही जल्द शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया जाएगा बैठक में सीडीओ संजय कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गांव में घर-घर पाइप लाइन के जरिए लगाए गए टोटी से जल्द से जल्द पानी देना होगा जिससे प्रचंड गर्मी में हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच सके। बैठक में प्रमुख रूप से जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा जल जीवन मिशन नोडल अधिकारी विपिन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleमध्य गंगा फेज-2 के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश  डॉ. हीरा लाल की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक।
Next articleप्रयोग किए गए नारियल पानी के अवशेषों को इधर-उधर ना फेंके_ नगर आयुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here