सदर तहसील में 135 फरियादी फरियाद लेकर पहुंचे 10 का मौके पर किया गया निस्तारण।

सदर तहसील में 135 फरियादी फरियाद लेकर पहुंचे 10 का मौके पर किया गया निस्तारण

जमीनी विवाद मामले में संयुक्त टीम गठित, अगले समाधान दिवस से पूर्व सभी समस्याओं का हो जाना चाहिए निराकरण_ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव से पूर्व 16 मार्च 2024 को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया था उसके बाद आज शनिवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया सदर तहसील में आज 135 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे मौके पर 10 फरियादियों की समस्याओं का निदान कर दिया गया बचे हुए फरियादियों जिनका जमीनी विवाद था उस मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेजा गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें आज तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे जमीनी पारिवारिक विवाद के 10 मामले का तो निस्तारण कर दिया गया उम्मीद किया जा रहा है कि बचे हुए अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि राजस्व के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए हर मामले को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया जाए। शासन का निर्देश है कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे जिससे फरियादी को इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाये। सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुना 10 का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया बचे हुए मामले का संयुक्त टीम से निराकरण करने का निर्देश दिया आज समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

 

Previous articleनयागांव अग्निकांड के मृतक अन्वी व अंशिका के परिजन को प्रशासन ने चार-चार लाख दिया सहायता राशि।
Next articleनौसढ़ चौकी पर पुलिस कर्मी की मौजूदगी में बियर का हो रहा सेवन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here