मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चिकित्सक चलाएंगे जागरूकता अभियान वन एवं पर्यावरण मंत्री के साथ चिकित्सकों ने बनाई रणनीति।

मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चिकित्सक चलाएंगे जागरूकता अभियान
वन एवं पर्यावरण मंत्री के साथ चिकित्सकों ने बनाई रणनीति

गोरखपुर। बाल एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना के साथ संगम सुपर स्पेशलिस्ट आई हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 1 जून को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोग भाग ले इसके लिए रणनीति बनाई गई।
डॉ अरुण सक्सेना ने सुझाव दिया कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए समस्त जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। इस कार्य में चिकित्सक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक आवश्यकता पड़ने पर अपने वाहन और एंबुलेंस को जरूरतमंद मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराए। जिससे मतदाता आसानी के साथ मतदान केंद्र तक पहुंच कर मतदान कर सके। साथ ही साथ मरीज और उनके तीमारदारों को वरदान करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। नेत्र सर्जन डॉक्टर डॉक्टर वाई सिंह ने कहा कि कुछ अस्पताल अपने वहां एक कॉल सेंटर स्थापित करेंगे जो मतदान के दिन लोगों को फोन करके मतदान स्थल पर जाने के लिए अपील करेंगे। प्रत्येक चिकित्सा कम से कम अपने 10 साथी चिकित्सकों को फोन करके मतदान के लिए जागरूक करेंगे और वह 10 लोग अगले 10 को फोन करेंगे इस प्रकार श्रृंखला बनेगी। बैठक में महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने समस्त चिकित्सकों की तरफ से आश्वासन दिया कि हम लोग मतदान परिषद बढ़ाने के लिए हर उचित कदम पर कार्य कर रहे हैं। बेटिंग में प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर अभय मणि त्रिपाठी, डॉ डीके सिंह, डॉ देवेंद्र भागवानी, डॉक्टर बीपी त्रिपाठी, डॉ दिनेश चंद्र, डॉक्टर शांतनु अग्रवाल, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ अमित पांडे, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ आशुतोष शुक्ला, डॉ शशांक कुमार, डॉ सीएम सिंन्हा, डॉ संजीव सिंह, डॉ मनमोहन बरनवाल, डॉ अजय श्रीवास्तव, डॉ प्रतीक श्रीवास्तव, डॉक्टर चैन कोवई, डॉ शिव शंकर शाही, डॉक्टर ओएन श्रीवास्तव आज लोग मौजूद रहे।

Previous articleगोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को अपने पास बुलाकर बात की और चाकलेट देने के बाद वहां बहुत सारे बच्चों के साथ फोटो कराया ।
Next articleनगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का की समीक्षा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here