मतदान को सकुशल संगठन करने के लिए क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ ने किया फ्लैग मार्च गुलरिया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया गया पैदल गश्त।

मतदान को सकुशल संगठन करने के लिए क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ ने किया फ्लैग मार्च

गुलरिया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया गया पैदल गश्त

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो गया है अंतिम चरण का मतदान 1 जून को गोरखपुर समेत प्रदेश के 13 जिलों में होगा जिसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है आज उसी क्रम में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह और आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी गुलरिया थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने आज पूरे दल बल के साथ गुलरिहा क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च के दौरान अर्धसैनिक बल भी मौजूद रहे। पुलिस ने संवेदनशील अति संवेदनशील जगह पर सीपीएसएफ के साथ भ्रमण किया गया। भ्रमण दौरान लोगों में विश्वास पैदा किया गया कि शांतिपुण चुनाव को संपन्न कराने में सहयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें। फोर्स ने मुगलहा, सेमरा,हरसेवकपुर, मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त करके लोगों को सुरक्षा का भी एहसास भी कराया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अभय कुमार पांडे भी मौजूद रहे।

Previous articleसातवें अंतिम चरण का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Next articleगोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने बच्चों को अपने पास बुलाकर बात की और चाकलेट देने के बाद वहां बहुत सारे बच्चों के साथ फोटो कराया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here