उमस भरी गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से छिन गया सुकून टहलकर कट रही रातें। हाफ रहे ट्रांसफार्मर पानी डालकर किया जा रहा है ठंडा।

उमस भरी गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से छिन गया सुकून टहलकर कट रही रातें।
हाफ रहे ट्रांसफार्मर पानी डालकर किया जा रहा है ठंडा।

उत्तर प्रदेश ।।संत कबीर नगर

इस समय गर्मी अपने सुमार पर है दिन में धूप के साथ गर्म हवाओं के झोकों से शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बिजली कटौती से यह समस्या और बढ़ गई है। शहर समेत गांवों में कटौती जारी है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने में विभाग फेल है।

दिन में धूप के साथ गर्म हवाओं के झोकों से शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बिजली कटौती से यह समस्या और बढ़ गई है। शहर समेत गांवों में कटौती जारी है। शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने में विभाग फेल है। शहर में बिना किसी रोस्टिग के कटौती की जा रही है। इससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। शहर के विद्युत उपकेंद्र सरौली और विद्युत शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक उपकेंद्र में बिना रोस्टिग कटौती की जा रही है। गांव में भी कटौती की जा रही है। गांव में 18 घंटे शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जानी है, जिसमें बिना रोस्टिग कटौती की जा रही है। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तय है आरोप है कि चार से छह घंटे की कटौती की जा रही है। इस दौरान अनिल कुमार, प्रदीप ,समित ,राजेश आदि लोगों ने इस समस्या से जल्द से जल्द निजात पाने की मांग की है।

Previous articleलोकतंत्र के महापर्व में चतुर्वेदी परिवार ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान।
Next articleगोरखपुर लोकसभा से पांचवे दिन 85 मतदान कर्मियों ने ईडीसी प्राप्त किया 517 मतदान कर्मी ने डाक मत पत्र से किया मतदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here