लोकतंत्र के महापर्व में चतुर्वेदी परिवार ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान।

लोकतंत्र के महापर्व में चतुर्वेदी परिवार ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

संतकबीरनगर-यूपी के संतकबीरनगर जिले में आज छठे चरण का मतदान शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हो गया मतदान लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाया .वही लोकतंत्र के इस महापर्व में चतुर्वेदी परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां सुबह में खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे ने अपने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया, तो वही सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय ने अपनी पत्नी सविता चतुर्वेदी के साथ लोकतंत्र के महापर्व पर राष्ट्रहित में मतदान किया पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने भी अपनी टीम के साथ पहुच कर मतदान करते हुए लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की. जैसे ही कड़क धूप खत्म हुआ तो वही चतुर्वेदी परिवार का पूरा कुनबा लोकतंत्र के महापर्व पर अपने बूथ पर पहुच गया चतुर्वेदी परिवार की मुखिया चंद्रवती देवी अपने ने पूरे परिवार के साथ पहुंच कर मतदान किया।

Previous articleडीएम एसएसपी खजनी विधानसभा में रहे भ्रमशील।
Next articleउमस भरी गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से छिन गया सुकून टहलकर कट रही रातें। हाफ रहे ट्रांसफार्मर पानी डालकर किया जा रहा है ठंडा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here