बड़ौदा यूपी बैंक ने पीड़ितों को सौपा चेक
संतकबीरनगर। बड़ौदा यूपी बैंक खलीलाबाद द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आच्छादित धनघटा शाखा की ग्राहक साधना की मृत्यु के उपरान्त उनके नामिनी आशू, भिटवा शाखा की ग्राहक सायरा की मृत्यु के उपरान्त उनके नामिनी हैदर अली, बढया ठाठर शाखा के ग्राहक अजय की मृत्यु के उपरान्त उनके नामिनी मंजू को दो-दो लाख का चेक क्षेत्रीय प्रबंधक सी डी पाण्डेय के जरिए वितरित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक डीसी पाण्डेय ने कहाकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के क्रियान्वयन में बड़ौदा यूपी बैंक इस जिले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।















