राज ग्लोबल के छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में फहराया सफलता का परचम आंचल चतुर्वेदी ने 95% खुशी त्रिपाठी ने94.4% प्रसून पाण्डेय 93.4% कृतार्थ गुप्ता ने 92.8% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विधालय का मान।

राज ग्लोबल के छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में फहराया सफलता का परचम

आंचल चतुर्वेदी ने 95% खुशी त्रिपाठी ने94.4% प्रसून पाण्डेय 93.4% कृतार्थ गुप्ता ने 92.8% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विधालय का मान

उप प्रबंधक समीर सिंह ने फूल मालाओं के साथ मिठाई खिलाकर पॉपर्स को किया सम्मानित सभी मेधावियों को दी बधाई, किया सम्मानित

संतकबीरनगर -खलीलाबाद अंतर्गत आने वाले, शिक्षा की अग्रणी भूमिका में चर्चित, नेशनल हाईवे 28 पर स्थित राज ग्लोबल अकैडमी के छात्रों ने दसवीं के परीक्षा फल में अपना परचम लहराते हुए दस छात्रों आंचल चतुर्वेदी 95%, खुशी त्रिपाठी 94.4%, प्रसून पाण्डेय 93.4%, कृतार्थ गुप्ता 92.8%, आदर्श निराला 92.4%, अंशिका पटेल 90.8%, खुशी सिंह 90.8%, आदर्श चौधरी 90.2%, आयुष प्रजापति 90%, अंशिका यादव 90% अंक प्राप्त किया तथा विद्यालय के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपना, स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं परीक्षा परिणाम आते ही स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने सभी नौनिहालों को बधाई दी और कहा कि राज ग्लोबल प्रतिभाओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है, इसके लिए समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं, एवं अभिभावकों को कोटि कोटि बधाई , उप प्रबंधक समीर सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया। ई.डी. श्रीमती सीमा सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती सोसी जैकब, अकाउंटेंट इमरान खान व जैनेंद्र कुमार यादव, कक्षाध्यपक पंकज कुमार तिवारी व प्रबंधन समिति ने खुशी जाहिर करते हुए चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वही छात्रों के परिजनों, सगे संबंधियों तथा क्षेत्रीय जनों द्वारा बराबर बधाइयां दी जा रही हैं।

Previous articleलोकसभा गोरखपुर से आज चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन  6 प्रत्याशियों ने दूसरी तीसरी चौथी बार किया नामांकन आज गोरखपुर लोक सभा से कुल 10 पर्चे किए गए दाखिल गोरखपुर लोकसभा से आज 6 प्रत्याशियों ने लिया अपने-अपने पर्चे बांसगांव लोकसभा से दो प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन बांसगांव लोकसभा से तीन प्रत्याशियों ने आज लिए पर्चे।
Next articleसीबीएसई हाई स्कूल और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here