नामांकन सभा और जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत अपने हजारों समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे
– कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व विधायक जय चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र एस चौधरी को फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए किया सम्मानित
नाथनगर से लेकर खलीलाबाद तक पूर्व विधायक जय चौबे हजारों समर्थको के साथ पहुंचे कार्यक्रम स्थल

संतकबीरनगर- भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद के नामांकन कार्यक्रम में चतुर्वेदी परिवार का जलवा देखने को मिला जहां सुबह में सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद को दर्शन पूजन करते हुए कार्यक्रम स्थल भेजा। वही खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में नाथनगर से निकली हजारों कार्यकर्ताओं की रैली ने भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक जय चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फूलमाला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे की मौका था भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार प्रवीण निषाद के नामांकन का चतुर्वेदी परिवार ने नामांकन को लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया सुबह में जहां डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम से दर्शन पूजन करते हुए रवाना किया वहीं खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे ने नाथनगर से अपने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकालते हुए नामांकन को सफल बनाया नामांकन सभा और जन आशीर्वाद कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के साथ पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फूलमाना पहनते हुए जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे के साथ हजारों समर्थकों और काफी गाड़ियों का रेला देखा गया।















