विश्व पायलट दिवस पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल एयरपोर्ट कर्मचारियों किया हेल्थ चेकअप।

विश्व पायलट दिवस पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल एयरपोर्ट कर्मचारियों किया हेल्थ चेकअप

गोरखपुर। विश्व पायलट दिवस के उपलक्ष में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल गोरखपुर के चिकित्सको ने एयरपोर्ट कैंपस में पहुंचकर सभी कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया। जरूरत के अनुसार दवा भी वितरण किया गया।

    इस मौके पर अस्पताल के निदेशक एवं सर्जन डॉक्टर शिव शंकर शाही स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ सीमा शाही ने कहा कि सबसे सुरक्षित यात्रा हवाई जहाज की होती है। दूसरे नंबर पर सुरक्षित रेलवे है। तीसरे नंबर पर बस और सबसे असुरक्षित यात्रा कार टैक्सी की होती है। लोगों को किसी न किसी साधन से प्रतिदिन यात्रा करनी पड़ती है। अगर यात्रा करने वाले लोग स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे हैं खुश रहे तो घटनाएं भी बहुत कम हो जाती है। इस अवसर पर संजय सिंह, पैरामेडिकल स्टाफ हरिकेश, दूधनाथ, विशाल पांडेय, निशा, बेबी शाहिद आदि लोग मौजूद रहे। मेडिकल चेक अप मैं इंडिगो एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों ने बहुत ही सहयोग किया। कहीं किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। एयरपोर्ट पर आर के पराशर निर्देशक विमानन पतन, सहायक महाप्रबंधक विजय कुमार कौशल, एयरपोर्ट मैनेजर गोविंद, इंडिगो सुरक्षा प्रबंधक अनुज, हेल्थ चेक अप में सहयोग किए। सबसे सुखद बात यह रही थी तरह-तरह की बीमारियों से जहां परिवार के परिवार परेशान है। वही एयरपोर्ट कर्मचारी पूर्ण रूप से स्वस्थ मिले। किसी को किसी तरह की बीमारी नहीं थी।

Previous articleउत्तर प्रदेश/गोरखपुर – विभिन्न मुकदमों में फरार 5 आपरधियों पर इनाम घोषित।
Next articleशिखा पटेल जेई मेंस में 98.44 अंक प्राप्त कर माता-पिता का नाम रोशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here