हैप्पी ऑल पब्लिक स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन.

हैप्पी ऑल पब्लिक स्कूल में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 

सेमरियावां। हैप्पी ऑल पब्लिक स्कूल लोहरौली बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को साइकिल, चेयर टेबल, स्कूल बैग, ट्रॉफी, मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। 48 स्टूडेंट्स को रैंकर्स, 51 को बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड, 179 बच्चों को स्मार्ट ड्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया । पुरुस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।

इस अवसर पर बच्चों ने समाज के ज्वलंत मुद्दों पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बच्चों के कार्यक्रम ने दर्शकों तथा अभिभावकों का मन मोह लिया । प्रोग्राम में क्षेत्र के बुद्धजीवी, शिक्षक, अभिभावक एवं प्रधान,बीसीसी सदस्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एस.के. चौधरी ने बच्चों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय के बच्चे ऊंचाइयां छू रहे हैं। विद्यालय के बच्चों में नेचुरल टैलेंट देखने को मिला। बच्चों को नसीहत देते हुए कि आप सब अपने माता पिता तथा गुरुओं का सम्मान हमेशा करिए ।

इस प्रतिभा सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि नेशनल इण्टर कॉलेज मूड़ाडीह बेग के प्राचार्य मुजीबुल्लाह ने अपने संबोधन में अभिभावकों से कहा कि आप अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानें तथा उसके अनुरूप ही उनका मार्गदर्शन करें उन पर डॉक्टर था इंजीनियर बनने का दबाव न डालें, मुजीबुल्लाह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लहरों से डर कर नौका पार नही होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती ।

आगे उन्होंने कहा कि–मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है ।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अध्यापक ज़फीर अली करखी ने अभिभावकों से कहा कि आप इण्टर तक की शिक्षा के लिए अपने बच्चों को दूर न भेजें उनको अपने पास रखकर अपनी निगरानी तथा मार्गदर्शन में शिक्षा दिलाएं। उन्होंने बच्चों से कहा की आप अपने माता पिता तथा टीचर्स की इज्जत करना सीखें तभी आप जीवन में आगे बढ़ पायेंगे।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रबन्धक मकसूद अहमद ने सभी सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद तथा आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की । कार्यक्रम में मुख्यरूप से ए.आर. सी.पी.जी. कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के प्रबंधक शमशेर अहमद, अल्हुदा पब्लिक स्कूल सेमरियावां के मैनेजर फैजान अहमद, एच. आर.ग्लोबल एकेडमी उसरा शहीद के प्रधानाचार्य राजेश विश्वकर्मा, एन. के. पब्लिक स्कूल तिलजा के मेराज अहमद, अरुणदेवदेव सिंह, धर्मेंद्र यादव, जितेन्द्र प्रजापति, फैजान हलीम, करम हुसैन, मोहम्मद जाहिद, आशुतोष शुक्ला, अब्दुल हलीम खालिद कमाल.

ये बच्चे हुए पुरस्कृत

इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से शाहबाज खान एवं वंदना सोनी कक्षा 7 से सकीना खान एवं कृष्णकांत सूबे कक्षा 8 से शिखा प्रजापति एवं सबा शब्बीर को साइकिल देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा 9 बच्चों को टेबल चेयर, 20 बच्चों को स्टडी टेबल तथा स्कूल बैग देकर पुरस्कृत किया गया । इसके अतिरिक्त शिखा प्रजापति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर और करम हुसैन को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड तथा जुहा मकसूद को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

मोहम्मद जाहिद, अब्दुल हलीम फरासत हुसैन, नाजिया खान, प्रतिभा गुप्ता और आयशा खान को बेस्ट टीचर अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया । सकीना खान, सबा शब्बीर, रीतू दूबे, नगमा, दिव्यांशु भारती, सय्यदा फातमा, मनतशा खातून, बंदना यादव, शौर्य वर्मा तथा जुहा मकसूद को टॉप एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला में रामनवमी के अवसर पर किया यज्ञ।
Next article85 प्लस वृद्धजन, दिव्यांगजन अपने घर पर कर सकेंगे मतदान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here