डा. भीमराव अम्बेडकर की मनायी गयी जयंती 

 

डा. भीमराव अम्बेडकर की मनायी गयी जयंती 

 

बस्ती। पटेल एसएमएच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डा. वीके वर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने अपने जीवन के बचपन से ही जाति भेदभाव और असमानता का सामना किया। वे अपने जीवन के अंतिम दिनों तक समाज में अधिकार, समानता और न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। भीमराव आंबेडकर ने अपनी शिक्षा के लिए काफी मेहनत की। भारत लौटने के बाद उन्होंने अपना जीवन सामाजिक सुधार कार्यों में लगा दिया।डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण किया। उन्होंने संविधान समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। संविधान समिति का काम 1946 में शुरू हुआ था और संविधान का निर्माण 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। संविधान भारत की संवैधानिक शासन व्यवस्था है और 26 जनवरी, 1950 को भारत के गणतंत्र की शुरुआत हुई थी। भीमराव आंबेडकर ने दलितों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने दलितों के खिलाफ हुए सामाजिक भेदभाव के विरोध में अभियान चलाया। इस मौके पर डा. मनोज मिश्र, डा. आरएन चौधरी, डा. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डा. लालजी यादव, डा. आलोक वर्मा, डा. रीतेश चौधरी, डा. चन्द्रा सिंह, डा. अनीता वर्मा, विनय मौर्य, विशाल, सतीश चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, शिवशंक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous articleDM गोरखपुर ने स्कूलों के खुलने-बंद होने के समय में किया बदलाव
Next articleएचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक हुई सम्पन्न.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here