देवी गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु, माता रानी का हुआ पूजन- अर्चन – एस्प्रा ग्रुप की ओर से मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स में कराया गया भगवती जागरण।

देवी गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु, माता रानी का हुआ पूजन- अर्चन

– एस्प्रा ग्रुप की ओर से मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स में कराया गया भगवती जागरण।

बस्ती। शहर के स्टेशन रोड पर रोडवेज के निकट स्थित एस्प्रा ग्रुप के निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स परिसर में रविवार की शाम भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान विधि विधान से माता रानी का पूजन- अर्चन किया गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर माहौल भक्तिमय बना दिया।

मुख्य यजमान एस्प्रा ग्रुप के चेयर पर्सन अतुल सर्राफ, समाजसेवी राघवेंद्र सिंह दादा ने विधि विधान से पूजन- अर्चन कराया। इस दौरान दूब, अक्षत, चंदन, फल, वस्त्र, फूल आदि सामग्रियों के साथ माता रानी एवं अन्य देवी देवताओं का आह्वान हुआ। माता रानी की आरती उतारी गई। देर तक शंख ध्वनि गूंजी। कांपलेक्स के बाहर माता रानी का दरबार सजा। बाहर से आए कलाकारों ने जगराता किया। इस दौरान देवी गीतों की बौछार हुई। बीच- बीच में भक्ति से सराबोर श्रद्धालु जयकारों की गूंज करते रहे। देर रात तक देवी गीतों की धुन में माहौल भक्तिमय बना रहा। एस्प्रा ग्रुप के चेयर पर्सन ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सभी तरह की सुविधाएं अनुमन्य होंगी। यह बस्ती का पहला मल्टीप्लेक्स मॉल होगा। इस मौके पर डॉ. एसके अरोरा, राजेश सिंह, विवेक सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous articleडॉ भीमराव अंबेडकर ने किया समाज को जोड़ने का कार्य-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।
Next articleबगैर प्रलोभन या लालच के देश एवं समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करे _ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मतदाता जागरूकता वैन को किया रवाना 1 जून 2024 को अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अधिक से अधिक के मतदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here