चिकित्सक की पत्नी और पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर फरार।

चिकित्सक की पत्नी और पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर फरार

 

गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोरखनाथ ओवर ब्रिज के नीचे एक चिकित्सक के परिवार पर शुक्रवार को दिनदहाड़े धारदार हथियार से एक हमलावर ने हमला कर दिया। इस हमले में चिकित्सक की पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि उनके घर पर कोई व्यक्ति आया था, जब पत्नी ने पूछा कौन तो उसने अपना नाम रोहन बताया पत्नी सुमन सिंह ने जब दरवाजा खोला तो रोहन कुछ देर बात करने के बाद अचानक झोले में से नारियल काटने वाला हथियार निकाल कर हमला बोल दिया, पत्नी ने अपने पुत्र प्रियांश सिंह को आवाज़ दिया पुत्र के आते ही हमलावर उनपर भी हमला कर दिया और हमला करके फरार हो गया। डॉ एके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे पत्नी और बेटे को लेकर जिला चिकित्सालय आए जहां उनका इलाज चल रहा है पूरे मामले की सूचना उन्होंने गोरखनाथ पुलिस को दे दी है फिलहाल आरोपी फरार है। इस पूरे घटना से पूरे क्षेत्र में दशरथ का माहौल है। दिनदहाड़े एक चिकित्सा के परिवार पर इस तरह का हमला होना कहीं ना कहीं चिकित्सकों और आम जनमानस की सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है।

क्लिक कर वीडियो देखें इस संबंध में सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह

 

Previous articleगोरखपुर गैंग बनाकर चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ आज कैंट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्यवाही।
Next articleगोरखनाथ पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी पर हमला करने वाले अभियुक्त रोहन को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here