अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से 3 एकड़ का गेहूं जला।

अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से 3 एकड़ का गेहूं जला।

 

गोरखपुर/पिपरौली । नेवास के किसानो की गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब तीन एकड़ फसल जल राख हो गई। इससें क्षेत्र में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से आग काबू पाया। गांव के ही मानवेंद्र शाही ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन गोरखपुर से आने में देरी हो चुकी थी जब तक किसान की फसल बर्बाद हो गई।

थाना गीडा  के नेवास गांव निवासी किसान हरी शंकर,ज्ञान शंकर सिंह, विजय शंकर, धीरेंद्र , उस्मान अली, के कुल तीन एकड़ खेत में गेंहू की फसल बोई थी। सोमवार की सुबह को अज्ञात कारणों से किसान की खड़ी फसल में आग लग गई। इससें आस-पास के किसानों में हडकंप मच गया। और आग बुझाने के लिए ग्रामीण पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक किसान की तब तक की तीन एकड़ जलकर गेंहू की फसल जल राख हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम सहजनवा कुंवर सचिन सिंह से मुआवजे की मांग की है।

इस दौरान हरिशंकर सिंह, ज्ञान शंकर सिंह,धीरेंद्र,रानू सिंह, संतोष कुमार, सुरज, मानवेंद्र शाही उर्फ बंटू युवा समाजसेवी, चौकी प्रभारी पिपरौली रुपेश पाल सिंह अपने फोर्स के साथ इस दौरान मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर यातायात के नियमों को ताक पे रख बीना गाडियों के कागजात लिए धड्डले से ओवरलोड मिट्टी के डंपर रात होते ही सड़कों पर उड़ते हुए चलते है.
Next articleरोटरी क्लब द्वारा निर्मित मेडिकल कॉलेज स्थित विश्राम स्थल का राज्यपाल ने किया लोकार्पण मानव सेवा रोटरी क्लब का एक मात्र उद्देश्य : शिव प्रताप शुक्ल ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here