अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार।

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार, एसओजी टीम प्रभारी जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले अभियुक्त को ग्राम मूड़घाट से समय करीब 2 बजे अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया।

मामले मे धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर शशिनारायनण उर्फ जान साहनी पुत्र घनश्याम निषाद को न्यायालय के लिय भेज दिया गया। इस दौरान दो अदद लोहे का एअर गन बाडी व बैरल सहित ट्रेगर लगा हुआ, दो लकड़ी का बट व बाडी मय ट्रेगर गार्ड, एक अदद छोटा एअर गन, एक छोटा एअर गन, एक अदद लकड़ी का पिस्टलनुमा एट्रकचर जिसमें लाइटर व बैरलनुमा पाइप लगा, दो लोहे का बोल्ट व एक अदद मैगजीन कैप, चार अदद लोहे की मोटी पाइप,
पांच अर्द्ध निर्मित स्टील की पतली नाल व पाइप का टुकड़ा, दो अदद पिलास, दो आरी छोटी बड़ी, पांच रेती, दो लोहा कटर , तीन पेचकस छोटा बड़ा, एक रुखानी , पांच रिंच, तीन लोहे की पत्ती, एक छिन्नी , एक लोहे की स्केल , तीन हथौड़ी छोटी बड़ी , एक लोहे का वर्मा , चार लकड़ी का गुटखा , दो लकड़ी का अर्द्ध निर्मित गुटका , एक ड्रिल मशीन ,चार रेगमाल का टुकड़ा , 12 पीस ड्रिल वीट मिला।

गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम

निरी0 विजय कुमार दूबे, उ0नि0 जनार्दन प्रसाद एसओजी टीम , उ0नि0 आनन्द कुमार , रमेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन भारती, धनन्जय यादव, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous articleड्राइवर की बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगवाने पर चर्चा।
Next articleजीडीए में शामिल हुए सात ब्लाक के यह गांव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here