होली को लेकर गीडा पुलिस सतर्क ,नई परंपरा शुरु करने पर मनाही।
गोरखपुर। गीडा पुलिस होलिका दहन और होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर गीडा पुलिस कमर कस ली है जनपद में होलिका दहन आज रात्रि में संपन्न होगा और 26 मार्च सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक रंग भरी होली का त्यौहार मनाया जाएगा। एसएचओ गीडा व चौकी प्रभारी पिपरौली रुपेश पाल सिंह ने बताया कि
होलिका दहन और होली के त्यौहार को लेकर परंपरागत तरीके व पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। क्षेत्र में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। चौकी प्रभारी पिपरौली ने अपील किया है कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने समिति के सदस्यों से होली के दिन शराब न पीने और उपद्रव से परहेज करने का आग्रह किया है
क्षेत्र भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी पिपरौली रुपेश पाल सिंह हेड कांस्टेबल रविनाथ यादव, अनुज सिंह , माधव मुरारी, अजस आदि टीम के साथ क्षेत्र पिपरौली बाजार, गीडा जीरो प्वाइंट में भ्रमणशील रहे।
















