डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जनपद वासियों को दी ईद उल फितर की शुभकामनाएं………
ईद का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है इसे सभी लोग मिलजुल अमन-चैन से बनाएं डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी
संतकबीरनगर……..
जिले के सबसे चर्चित समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने क्षेत्रवासियों व समस्त जनपद वासियों को ईद उल फितर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने दिए गए बधाई संदेश में कहा है कि यह पवित्र पर्व हमें ऊंच-नीच की खाई मिटाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम करने की सीख देता है। कहा कि रमजान का पाक महीना हम सभी के लिए त्याग समर्पण और आपसी भाईचारे का का प्रतीक हैं । रमजान मुकद्दस की समाप्ति के बाद इस ईद पर एक मिशाल कायम करते हुए आपसी सद्भावना एवं एकता के लिए ईद की विशेष नमाज में देश में अमन व चयन कायम रहे।















