सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी हुए सम्मानित।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी हुए सम्मानित

संतकबीरनगर । धनघटा। क्षेत्र के उमरिया बाजार दौलतपुर में स्थित फूला देवी राम प्रसाद पब्लिक स्कूल में वर्ष 2023 इंटर और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन सुखी में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उत्साहित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने अपने सीनियरों की सफलता में संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती है। लेकिन प्रतिभावानों को अच्छा मार्गदर्शन भी मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे मिट्टी है इन्हें कलाकारों की तरह तरासने की जरूरत है। टॉपर छात्र प्रदीप मौर्या और छात्रा नीरज यादव समेत अन्य छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष पौली ब्लाक के प्रमुख राममिलन यादव, विद्यालय के प्रबंधक राम सिंह यादव, राहुल यादव बादल, विनोद उपाध्याय, राम विभूति यादव द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा के प्रबंधक वीरेंद्र यादव, बाल विद्यालय प्रसादपुर के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव, डीएन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र भटहट चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा को मिली बड़ी सफलता।
Next articleअवैध बाहनों के विरुद्ध चला अभियान, 8 वाहनो का हुआ चालान उजाला 24*7 का असर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here