तकनीकी शिक्षा में मिल का पत्थर है स्मार्ट फोन:डॉ उदय फोटो है – पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय में वितरित हुआ स्मार्टफोन।

तकनीकी शिक्षा में मिल का पत्थर है स्मार्ट फोन:डॉ उदय
फोटो है
– पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय में वितरित हुआ स्मार्टफोन

संतकबीरनगर। पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी विधि महाविद्यालय खलीलाबाद में शुक्रवार को विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन का वितरण हुआ। इस योजना से 150 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।
स्मार्ट फोन वितरित करते हुए प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तकनीकी शिक्षा युवा पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी। युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। बदलते परिवेश में युवाओं के लिए पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा में भी दक्षता हासिल करें। इससे पहले डाॅ चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश प्रताप सिंह ने बतायाकि एलएलबी के 150 छात्र छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, जीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, शुभी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, नितेश द्विवेदी, आशुतोश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Previous articleगोद्धोईया नाले पर चल रहे कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण।
Next articleज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की सुनी फरियाद निस्तारण करने का दिया निर्देश.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here