निर्मानाधीन कल्याण मंडपम का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।

निर्मानाधीन कल्याण मंडपम का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

 

गोरखपुर।खोराबार में शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्मानाधीन कल्याण मंडपम का नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता संजय चौहान एवं सी एंड डी एस के अवर अभियंता ओपी यादव आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा ओपी यादव को ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाने वाले किचन को शिफ्ट करके हॉल को और बड़ा बनाने, ऊपर के फ्लोर पर बनने वाले सूट को कम करके कमरो की संख्या बढ़ाने एवम कल्याण मण्डप के सामने पेड़ पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा एकला बंधा पर लेगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य एवम निर्माणाधीन पशु शवदाह गृह का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर रही फर्म को 12 मार्च तक एकला बांध पर समस्त कूड़े के निस्तारण को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निर्माणाधीन पशु शवदाह गृह के चारों तरफ बाउंड्रीवाल एवम बंधे से शवदाह गृह तक सड़क आदि के निर्माण हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता एन0डी0 पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती, सूरज शर्मा एवम अन्य उपस्थित थे।

Previous articleगोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक स्थित बीयर शॉप पर आबकारी विभाग के नियम को ताक पे रखकर दुकान में पिलाई जा रही है बीयर,
Next articleगोद्धोईया नाले पर चल रहे कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here