जेवरात लेकर फरार हुए पति, महिला ने दर्ज कराया, जालसाजी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
गोरखपुर। हरपुर बुदहट सहजनवां
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की कटाइटिकर की महिला साधना पत्नी दिवाकर के साथ जालसाजी हो गई। थाना क्षेत्र के जबरैला निवासी युवक दिवाकर यादव ने महिला से पहले मन्दिर में शादी रचा ली। इसके बाद डेढ़ साल साथ रहने के बाद बीते 15 फरवरी को पत्नी साधना का जेवर लेकर फरार हो गया। फोन करने पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। हरपुर बुदहट पुलिस महिला के पति दिवाकर यादव पुत्र हीरा यादव पर दहेज उत्पीड़न धमकी और जालसाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।















