शोध के लिए दिल्ली विशवविद्यालय में बस्ती के छात्र का हुआ चयन
बस्ती।सदर विकास क्षेत्र के समसपुर गांव के निवासी भीम सिंह के लड़के वैष्णो प्रताप सिंह का पीएचडी में इतिहास विषय पर शोध के लिए दिल्ली विशवविद्यालय में चयन हुआ है।वैष्णव प्रताप ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू करने के बाद हाई स्कूल और इंटर की शिक्षा शहर के रामबाग विद्यालय से प्रथम श्रेणी में पास कर स्नातक और परास्नातक की शिक्षा दिल्ली विशव विद्यालय से इतिहास विषय से उत्तीर्ण कर आगे पीएचडी में शोध करने के लिए अवसर मिला है।वैष्णो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन के तौर पर कार्य कर रहे हैं।जबकि पूर्व में जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली विशव विद्यालय में उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हैं।इन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने गुरुजनों के साथ माता-पिता को दिया है।इनके चयन पर रघुपति सिंह,आदित्य सिंह सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।















