भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डॉक्टर ने निशुल्क किया ऑपरेशन व लंगर का आयोजन।
गोरखपुर/ गोरखपुर आज प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुआ इस खुशी को सारे गोरखपुर ही नहीं पूरे विश्व में इसे बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर जगह मिठाइयां बढ़ रही है ,भोजन कराया जा रहा है. आस पास मे प्रेम सौहार्द भाईचारा के साथ-साथ वसुदेव कुटुंबकम का सपना साकार हो रहा है जो सिर्फ भारतवर्ष में ही हो सकता है आज के महान काम के दिन हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं की अपने जीवन काल में प्रभु राम को भव्य दिव्या तथा अद्वितीय मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुआ.
आज के दिन गोरखपुर के सभी चिकित्सकों ने अपने हिसाब से अलग-अलग तरीके से प्रभु राम को अपनी स्तुति प्रस्तुत की।
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ,डॉक्टर सीमा शाही ,डॉक्टर प्रतीक शाही ने भी आज के दिन पूर्वांचल डायग्नोस्टिक सेंटर खजांची फातिमा रोड पर प्रभु श्री राम के नाम लंगर का आयोजन कराया गया तथा सबको मिठाइयां भोजन आज वितरीत कराया गया।
डॉक्टर शिव शंकर शाही ने आज निशुल्क मरीज देखे तथा कुल 18 ऑपरेशन निशुल्क किया . जिसमें पांच बवासीर जिसे लेजर विधि से किया गया .तीन हर्निया. चार हाइड्रोसील ,.दो मरीजों की हार्ट सर्जरी एंजियोप्लास्टी एक मरीज के गुर्दे की पथरी तथा तीन फिस्टुला भगंदर के मरीज थे।















