वृद्धाश्रम में रहने वालों का हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण और जरूरतमंदों को मिली दवा।

वृद्धाश्रम में रहने वालों का हुआ स्वास्थ्य प्रशिक्षण और जरूरतमंदों को मिली दवा

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर : एसोसिएशन आफ सर्जन आफ इंडिया के गोरखपुर सिटी चैप्टर के चिकित्सकों ने बड़गो स्थित गोकुलधाम वृद्धाश्रम में रविवार को मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। यहां रहने वाले 100 बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार दवा भी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल चेकअप के दौरान यह भी देखा कि कितने बुजुर्गों को आपरेशन की आवश्यकता है। इसमें 12 लोग पाए गए हैं। इनकी लिस्ट तैयार कर ली गई है। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को इनका निश्शुल्क आपरेशन किया जाएगा। मेडिकल चेकअप करने वालों में डा. आरके पांडेय, डा. शिव शंकर शाही, डा. पूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleसचिव बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार दिनांक 16 एवं 17 को शिक्षण कार्य बंद रहेगा छात्र- छात्रा विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।
Next articleमकर संक्रांति पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए सैलाब उमड़ आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here