रक्तबीर को मिला प्रदेश अवार्ड-2024 से सम्मान
गोरखपुर ।
सी स्काई फाउंडेशन ट्रस्ट के फाउंडर सच्चिदा नंद मौर्या को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।उन्होंने अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके है। और लगभग 2 से 3 हजार लोगो को ब्लड दिलाकर मदद कर चुके है और आगे भी लोगो की मदत कर रहे है ।एनजीओ के राष्ट्रीय उपराष्ट्रीय और जिले के पदाधिकारियों ने भी सराहना की मौर्या जी ने अपना ऑर्गन भी डोनेट कर चुके है सच्चिदा नंद ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है खून की कमी के कारण किसी को जान गवाना न पड़े इसके लिए लोगों को जागरूक बनकर नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आना होगा। और कहा कि आप सभी लोगो से अनुरोध है की आप भी रक्तदान करे ताकि रक्त की कमी से किसी को जान न गवाना पड़े।















