आवागमन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बसों के साथ पुलिस बल को किया जा रहा रवाना

आवागमन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बसों के साथ पुलिस बल को किया जा रहा रवाना

गोरखपुर। ट्रक बस हड़ताल से आम जीवन अस्त-व्यस्त ना होने पाए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के डॉक्टर गौरव गुरुवार जनपद के ट्रांसपोर्ट स्थलों का निरीक्षण कर आवागमन कर रहे आम जनमानस को ट्रांसपोर्ट व्यवस्था करने के लिए भ्रमणशील रहे जिससे आने-जाने वाले आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधाना होने पाए।

डीएम एसएसपी गोरखपुर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया व रोडवेज बसों, आटो, टैम्पू व अन्य पब्लिक ट्रान्सपोर्ट के अन्य माध्यमों के संचालन का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारी/थाना प्रभारियों को प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को तैनात करने एवं क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिये गये है । रोडवेज के अधिकारियों से समन्वय बनाकर आवश्यकतानुसार रोडवेज की बसों के साथ पुलिस बल को रवाना किया जा रहा है । इसी क्रम में आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । वर्तमान में यातायात व्यवस्था को सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित करवाया जा रहा है । किसी प्रकार की कोई समस्या नही है।

Previous articleविधायक फतेह बहादुर ने डोमिनगढ 800 कंबल किया वितरण
Next articleगरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों को रहने और कपडे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए नगर आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here