गीडा प्रशासन व तहसील राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम ने किया सीमांकन नेवास गांव के तहसील क्षेत्र व गीडा की अधिग्रहण क्षेत्र का हुआ सीमांकन

गीडा प्रशासन व तहसील राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम ने किया सीमांकन

नेवास गांव के तहसील क्षेत्र व गीडा की अधिग्रहण क्षेत्र का हुआ सीमांकन

गोरखपुर सहजनवां।

सहजनवा तहसील क्षेत्र के पिपरौली ब्लाक अंतर्गत नेवास गांव व आवासीय कॉलोनी सेक्टर 5 गीडा अधिग्रहित क्षेत्र का मंगलवार को गीडा प्रशासन व तहसील राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम ने सीमांकन किया।

बताते चले की औद्योगिक विकास प्राधिकरण आवासीय कॉलोनी गीडा सेक्टर 5 व नेवास गांव के मध्य में कुछ भूमाफियाओं द्वारा बाउंड्री वॉल चलाकर अवैध कब्जा किया जा रहा था जिसकी शिकायत गांव के काश्तकारों ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मालिक से किया मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा ने आर डी पांडेय सहायक कार्यपालक अधिकारी गीडा को तत्काल टीम गठित कर सीमांकन करने का निर्देश करते हुए कहा कि सीमांकन के पहले जिन लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल चलाकर कब्जा किया जा रहा है। तत्काल उस पर रोक लगाते हुए सीमांकन कराया जाए। मंगलवार को ए सीईओ गीडा तहसील राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में सीमांकन का कार्य शुरू किया गया तो पता चला कि जिस जगह पर भूमाफियाओं द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वह भूखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अधिग्रहित क्षेत्र था गीडा प्रशासन ने तत्काल बाउंड्री वॉल चला रहे अभय पक्ष को अपना सामान हटाने का निर्देश करते हुए कहा कि यदि किसी गिडा की अधिग्रहित सूची के गांव में कोई भी कार्य बिना नक्शा पास निर्माण किया जाता है। तो वह अवैध माना जाएगा। गीडा बिस्तरी कारण में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निर्माण करने वाले व्यक्ति की होगी।

इस सीमांकन दौरान विवेक कुमार वर्मा प्रबंधक सिविल, ज्ञानेश्वर शुक्ला, मेयक मंगल सिंह प्रबंधक प्रशासन सुधीर कुमार अकेला, कानून राजेश कुमार, लेखपाल वरुण सिंह, पुलिस बल गांव के काश्तकार मौजूद रहे।

Previous articleअतिक्रमण अभियान के तहत सड़क पर उतरे एडीजी जोन और कमिश्नर शास्त्री चौक से बैंक रोड तक पैदल किया निरीक्षण
Next articleपत्नी की हत्या कर लाश के पास सोया पति   पुलिस को पिता ने दिया सूचना ,आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here