फरियादियों की समस्या अपनी समस्या समझे अधिकारी _ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

फरियादियों की समस्या अपनी समस्या समझे अधिकारी _ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

 

उत्तर प्रदेश।गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने अध्यक्षता करते हुए सभागार में आए हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील में आए हर फरियादियों को अपनी समस्या समझकर अधिकारी करें निस्तारण किसी भी समस्या ग्रस्त फरियादी को न दौड़ाएं तहसील जमीनी विवाद में पुलिस और राजस्व टीम मौके पर जाकर मामले को निस्तारित करने का करेगी कार्य अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए हर समस्याओं का निस्तारण करें किसी अधिकारी के द्वारा मनमौजी तरीके से मामले का निस्तारण किए गए कार्यों का समीक्षा किया जायेगा। आज शनिवार को तहसील दिवस पर सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करती हुई संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को निस्तारण करने में किसी प्रकार की खानापूर्ति ना करें शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें जिससे फरियादियों को न्याय संगत न्याय मिल सके और फरियादियों को अपने ऑफिसों और तहसीलों का चक्कर न लगवाए अगले समाधान दिवस के पूर्व आज आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए किसी भी मामले में खाना पूर्ति नहीं होनी चाहिए जिससे आज आए हुए फरियादी अगले तहसील दिवस में ना आए।

तहसील दिवस में अधिकतर जमीनी विवाद और पारिवारिक विवाद या न्यायालयों में चल रहे मुकदमे जैसे मामलों के फरियादी आए हुए थे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा नायब तहसीलदार विजय यादव नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleआदिवासी कश्यप कहार निषाद समन्वय समिति ने भरी हुंकार
Next articleनवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर राजस्व अधिकारियो के साथ की परिचय बैठक दिया हिदायत पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के सुनिश्चित करे-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here