अवैध निर्माण पर गिडा प्रशासन हुआ सख्त
नेवास गांव के तहसील क्षेत्र व गीडा की अधिग्रहण क्षेत्र का होना है। सीमांकन
गोरखपुर।सहजनवां।
तहसील क्षेत्र के पिपरौली ब्लाक अंतर्गत नेवास गांव में गुरुवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक से नेवास गांव के काश्तकारों ने शिकायत किया कि गीडा द्वारा अधिग्रहित भूमि के बीच कुछ भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर बाउंड्री वॉल चलाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। निर्माण कार्य कि शिकायत पत्र मिलते ही मुख कार्यपालक अधिकारी ने प्रबंधक भूमि अधिग्रहण को टीम के साथ मौके पर भेज कर अवैध कार्य तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया और कहा कि गीडा के अधिग्रहित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए यदि कोई निर्माण कार्य कर रहा है। तो तत्काल उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करें।
बताते चलें कि पिपरौली ब्लाक के अधिकांश गांव कि जमीन को औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीड द्वारा अधिग्रहण किया गया है। वही नेवास गाव व गीडा ने भूमि अधिग्रहित की है। मगर किसानों और गीडा के बीच सीमांकन नहीं हो सका है। भूमि माफिया द्वारा काश्तकार व गीडा के मध्य खाली जमीनों पर नजर बनाए हुए हैं और बाउंड्री वॉल चलकर कब्जा करने के फिराक में है इसकी सूचना मिलते ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक ने मातहत कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब तक जमीनों का सीमांकन नहीं हो जाता किसी भी तरह के अवैध निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए यदि कोई अवैध निर्माण कार्य कर रहा है। तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए नेवास गांव पहुंचकर अवैध निर्माण को गिडा के टीम द्वारा और रोक लगाई गई उसे मौजूद लोगों को किसी भी तरह के निर्माण कार्य करने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
इस दौरान मौजूद प्रबंधक भूमि अधिग्रहण मयंक मंगल, वीरेंद्र पांडे, सहायक अभियंता सिविल विवेक वर्मा जई शैलेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।















