मुंडेरवा में राकेश चतुर्वेदी के काफिले का स्वागत, अहरा स्टेट में की मुलाकात त्रिमूर्ति चौराहे पर किसान प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, कई गांवों में पहुंचकर लोगों से किया जनसंपर्क

मुंडेरवा में राकेश चतुर्वेदी के काफिले का स्वागत, अहरा स्टेट में की मुलाकात

त्रिमूर्ति चौराहे पर किसान प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, कई गांवों में पहुंचकर लोगों से किया जनसंपर्क

बस्ती। 310 विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुंडेरवा में समर्थकों ने उनके काफिले का स्वागत किया। समर्थकों के अनुसार, काफिले में बड़ी संख्या में वाहन शामिल थे। ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद राकेश चतुर्वेदी त्रिमूर्ति चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने अन्नदाता और शहीद किसानों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका काफिला अहरा स्टेट स्थित आवास पहुंचा। वहां उन्होंने धीरूपाल से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। समर्थकों की ओर से दावा किया गया कि इस मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव में राकेश चतुर्वेदी को समर्थन देने की बात हुई। हालांकि, इस संबंध में अहरा स्टेट की ओर से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं कराया गया।

अहरा स्टेट से मुलाकात के बाद राकेश चतुर्वेदी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रामपुर रेवती, टिकरिया, हल्लौर, पड़री, बरी, एकमा और एरियल सहित कई गांवों में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। गांवों में लोगों से मुलाकात कर उन्होंने अपनी बात रखी और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इस दौरान राकेश चतुर्वेदी ने स्वागत करने और जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। क्षेत्र में उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक जनसंपर्क के रूप में देखा जा रहा है।

Previous articleजन जागरण यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा खलीलाबाद, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया यात्रा का स्वागत
Next articleडीएम दीपक मीणा ने खुद पूरी की स्व-गणना, नागरिकों से भी की अपील 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करें मकान और परिवार का ब्योरा, 11 अंकों की SE ID रखें सुरक्षित एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, स्व-गणना करने वाले परिवारों से आईडी लेकर करेंगे सत्यापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here