दहेज के लिए घर से निकाला मुकदमा दर्ज

दहेज के लिए घर से निकाला मुकदमा दर्ज

 

गोरखपुर.। पिपरौली

दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। मामला गीडा थाना क्षेत्र के नेवास गांव का है। पुलिस ने पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पूनम की शादी छह वर्ष पूर्व नेवास गांव के धर्मदास से हुई। शादी में परिजन सामान सहित डेढ़ लाख रुपये नकद दिए थे। शादी के बाद पति शराब पीने का आदी हो गया। वह जब भी घर आता पत्नी पूनम की पिटाई करता था और दो लाख रुपये और दहेज की मांग करता था। पूनम का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद पिता ने एक लाख रुपये दिए थे, लेकिन लालच कम नहीं हुई। 21 नवंबर 2023 को पति और ससुराल के लोगो ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति धर्मदास, ससुर रामायन, सास फूलमती और ननद रीमा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

Previous articleनिर्माण कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Next article9 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here