नेशनल डे नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

नेशनल डे नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

– सूर्या एकेडमी सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के मालिक डॉक्टर उदय ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ राज्य स्तरीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया समापन

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ उनकी टीम का आयोजक मंडल ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

 

*आयोजक मंडल का हौसला अफजाई के लिए डॉक्टर उदय ने 51 हजार रुपये का किया सहयोग*

 

संतकबीरनगर:- सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के मूडाडीहा बेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आज दो दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन किया । कार्यक्रम में पहुंचे उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का आयोजक मंडल ने शील्ड गुलदस्ता भेंट करते हुए जोरदार स्वागत किया इस दौरान डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आयोजक मंडल को खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नगदी स्वरूप 51 हजार भेंट प्रस्तुत करते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। आपको बता दे की सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के मूडाडीहा बेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय डे नाइट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजक मंडल ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या एकेडमी सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के मालिक डॉक्टर उदय चतुर्वेदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था अपने काफिले के साथ पहुंचे डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता समापन मैच की शुरुआत की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित कल 10 टीमों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है समापन समारोह का मैच स्पोर्ट स्टेडियम लखनऊ और सोनभद्र के बीच खेला गया दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन समारोह के दौरान पहुंचे डॉक्टर उदय चतुर्वेदी ने कहा की ऐसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है छोटे-छोटे आयोजन से ही बड़े खिलाड़ी प्रदेश नहीं बल्कि देश स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते है हार जीत खेल की एक कड़ी है सभी को पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए। डॉक्टर उदय ने आयोजन में आए हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी । डॉक्टर उदय ने कहा कि इस प्रांगण में जब भी आयोजके होगा वह पूरी ताकत के साथ आयोजक मंडल का सहयोग करेंगे।

Previous articleउत्तर प्रदेश पुलिस का बर्खास्त सिपाही चला रहा गिरोह, एक ही शख्स के खिलाफ चार बार दर्ज कराया गया दुष्कर्म का केस; SP करेंगे जांच
Next articleबैरक में पंखे से लटकर पुलिस जवान ने दी जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here