जिला आधुनिक और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ रहा:प्रो ओपी पांडेय
जिला आधुनिक और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ रहा:प्रो ओपी पांडेय
संतकबीरनगर। सूर्या फार्मेसी कॉलेज मीरगंज में नव प्रवेशित छात्रों का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय ने कहा कि जिला आधुनिक और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ रहे है। यहां पर काॅलेज अपनी गुणवत्ता और बेहतर अनुशासन की बदौलत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहाकि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में सूर्या फार्मेसी कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र- छात्राओं को पूरी निष्ठा और कर्तव्य पारायणता के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए खुद के कैरियर को बुलंदी पर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अपर सीएमओ डाॅ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्या फार्मेसी कॉलेज से निकलने वाले फॉर्मेसिस्ट आने वाले दिनों में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनेंगे। उन्होंने संस्थान के साथ साथ नव प्रवेशित छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की। प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि छात्रो के बेहतर भविष्य को देखते हुए कई प्रकार के कार्य विद्यालय में कराए जा रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने लैब, कांफ्रेंस हॉल, मशीनरी रूम और क्लास रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, सरगम चतुर्वेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।















