रंगोली प्रतियोगिता के मेधावी हुए सम्मानित

रंगोली प्रतियोगिता के मेधावी हुए सम्मानित

संतकबीरनगर। दिवाली पर सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुए रंगोली व कैंडल प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 12वीं तक के चारो हाउस के क्रमशः रेड, ग्रीन, ब्लू तथा येलो हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

रंगोली प्रतियोगिता में अयोध्या श्रीराम मंदिर की अद्भुत छवि के साथ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रतियोगियों ने पूरे मन से अपनी कला को प्रदर्शित किया था। दीया प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक बुराई विषय पर तथा कैंडल प्रतियोगिता में पर्यावरण एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर अपनी बात रखी थी। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि जीवन में बहुत से पहलू होते हैं, जिसके प्रत्येक पहलू में आपके ध्यान तथा ज्ञान के प्रकाश की आवश्यकता होती है। छात्रों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है।आगे भी उम्मीद है कि वह इसी तरह से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, डॉ चिंतामणि उपाध्याय, डॉ सीपी श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleसहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस
Next articleपराली ,पटाखे ना जलाया जाए कैबिनेट सचिव भारत सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here