इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अध्यक्ष रितेश सिंह के साथ की बैठक

इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अध्यक्ष रितेश सिंह के साथ की बैठक

– बैठक को लेकर व्यापारियों और उद्यमियों के साथ जगत जायसवाल ने की चर्चा

 

– इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

संतकबीरनगर:- इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन का नव गठन होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने सभी पदाधिकारी का स्वागत किया इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अध्यक्ष रितेश सिंह उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनी सहित व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए विकास के मुद्दों पर चर्चा की इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों ने नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल को कई मुद्दों से अवगत कराया मामले को गंभीरता से लेते हुए जगत जायसवाल तत्काल समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इंडस्ट्रियल एरिया मच्छरों को प्रकोप को देखते हुए जगत जायसवाल ने तत्काल पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में फॉगिंग कार्य तत्काल चालू कराया और अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए उन्हें भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों ने बिजली सड़क सुरक्षा को लेकर कई मुद्दे नवागत अध्यक्ष रितेश सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के सामने रखें।बैठक के दौरान अमित जैन,विनीत चड्ढा,शमीर खान,दानिश खान,शेखू खान,सहित व्यापारी और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर में सोमवार शाम 4.16 बजे भूकंप के झटके
Next articleघटित घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए, महिला अपराधों पर अंकुश लगाया जाए एसएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here