गीडा के स्थापना दिवस पर 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी जुटा महकमा 

गीडा के स्थापना दिवस पर 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी जुटा महकमा 

गोरखपुर। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान करीब 30 फैक्टरियों के स्थापना की तैयारी है। इन फैक्टरियों को भूमि का आवंटन हो चुका है। अब लाइसेंस समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सहायक उपायुक्त उद्योग खुद इन कंपनियों के मालिकों के संपर्क में हैं, जिससे कि शिलान्यास में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इसके अलावा चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से पांच उद्यमियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराने और मंडल स्तरीय प्रदर्शनी लगवाने की तैयारी है। इसके लिए संगठन सोमवार को गीडा की मंडल स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी

उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए गीडा में गोरखपुर मंडल के उद्यमियों की प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसमें इन उद्यमियों के उत्पाद को आम लोगों के लिए रखा जाएगा। प्रदर्शनी के लिए चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर की तरफ से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया था। अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गीडा के स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिन 30 उद्यमियों को जमीन का आवंटन पत्र मिल चुका है, उन्हें अपने कारखाने के शिलान्यास के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन उन उद्यमियों से फीडबैक लिया जा रहा है। अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो उसका समाधान भी कराया जा रहा है। बाकी उद्यमियों को भी 15 नवंबर तक का समय दिया गया है।

रवि शर्मा, सहायक उपायुक्त उद्योग

सीईओ से मिलेगा

इस साल 10 फरवरी को हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गोरखपुर के लिए 1.71 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले थे।

इन सभी का एमओयू हो चुका है। उद्योग विभाग ने भूमि आवंटन पा चुके उद्यमियों को शिलान्यास के लिए 15 नवंबर तक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

Previous articleनए उपभोक्ताओं को आर्मर्ड केबल से मिलेगा बिजली कनेक्शन
Next articleखाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शिकायत पर बखिरा क्षेत्र में जारी लाइसेंस को किया निरस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here