नए उपभोक्ताओं को आर्मर्ड केबल से मिलेगा बिजली कनेक्शन

नए उपभोक्ताओं को आर्मर्ड केबल से मिलेगा बिजली कनेक्शन

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर। बिजली के नए उपभोक्ताओं को अब आर्मर्ड केबल से ही कनेक्शन दिया जाएगा। इस सर्विस केबल की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार का कोई कट आसानी से नहीं लगेगा। यदि किसी प्रकार से केबल को काटने का प्रयास हुआ तो उसमें फाल्ट होने की संभावना बढ़ जाएगी।

बिजली निगम के एसई लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बाजार और निगम में केबल खरीदने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय में अवर अभियंताओं को 300-300 मीटर केबल उपलब्ध कराया गया है। यह आर्मर्ड केबल निगम भी उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर मुहैया कराएगा। बाजार में 50 से 60 रुपये प्रति मीटर की दर से आर्मर्ड केबल उपलब्ध है।

Previous articleचुपके से पाँव पसार रहा डेंगू विभाग बरत रहा लापरवाही 
Next articleगीडा के स्थापना दिवस पर 30 फैक्टरियों के शिलान्यास की तैयारी जुटा महकमा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here