चुपके से पाँव पसार रहा डेंगू विभाग बरत रहा लापरवाही
गोरखपुर/पिपरौली। पिपरौली
गिड़ा थाना क्षेत्र के नेवास, बरवार कुसमी का मामला
इन दिनों जिले में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है शहर में नगर निगम इसको लेकर सतर्क है जगह जगह टीम जाकर घरों में जांच करने के अलावा एन्टी लार्वा का छिड़काव भी करवा रहा है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर उदासनिता देखने को मिल रही है पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा नेवास के मानवेन्द्र शाही (बंटू) कहते है कि हमारे ग्राम सभा मे आवादी ज्यादा है बगल से सोनवा नाला बहता है जिसमे पानी लगा रहता है ऐसे में गांव में ब्लॉक स्तर से कोई छिड़काव या जागरूकता नही है सूरज शेंगर कहते है कि गांव में बुजुर्ग और नवजात बच्चों की संख्या ज्यादा है हमेशा डर बना रहता है डेंगू का डॉ नौसाद आलम का कहना है कि विभाग द्वारा घर घर एन्टी लार्वा का छिड़काव होना चाहिए जिससे हम सब सुरक्षित रहे ड़ेंगू को लेकर मानवेन्द्र शाही ने अपने ग्राम सभा मे एक जागरूकता अभियान भी चलाया जिसमे पूरे ग्राम के निवासियो को डेंगू से कैसे बचा जाय इसकी जानकारी दी इस अवसर पर कमालुद्दीन शेख, मो। एजाज,इस्तियाक अहमद, झने खान,कबूतरा देवी, रमेन्द्र सिंह, संतोष विश्वकर्मा, अजय सिंह, उदयराज सिंह, शनि सिंह, हनुमान शर्मा, विजय यादव, संतोष भारती, पन्नेलाल ,संतोष यादव, दुर्गेश कन्नौजिया आदि भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे















