शादी का झांसा देकर किया रेप साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शादी का झांसा देकर किया रेप साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ गैंगरेप करता रहा। आरोप है कि युवक उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर भी कई बार रेप किया। घटना गोला इलाके के एक गांव की है। युवती की मां ने गोला थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस दुष्कर्म, छेड़खानी, धमकी और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे इस मामले में दोनों पक्ष कई बार पंचायत कर चुके हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रेप कर बना लिया अश्लील वीडियो

गोला इलाके की रहने वाली युवती की मां ने तहरीर में लिखा है, “खजनी का रहने वाला उसकी रिश्तेदारी का युवक साज 2022 में मेरी बेटी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। उस समय वह नाबालिग थी। उसके बाद वह लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब इसकी जानकारी पुत्री ने मुझे दी तो मैंने युवक के माता-पिता से शिकायत की तो कहा गया कि बालिग होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी।”

दो दिन पहले गांव में छोड़कर भाग गया आरोपी जून 2023 में युवक मेरी बेटी को भगा ले गया। शहर के रुस्तमपुर में अपने मित्र संदीप गुप्ता, अवधेश चौधरी और रिश्तेदार बबलू के सहयोग से रानीबाग ले गया। वहां जनार्दन और बबलू दुष्कर्म करते रहे। उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर पुत्री को करीब तीन दिन पहले बड़हलगंज कस्बा में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से बेटी घर पर पहुंची और आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Previous articleधनघटा विधायक के पहल से कबीर मठ के सदियों पुराने रास्ते का विवाद सुलझा 
Next articleचुपके से पाँव पसार रहा डेंगू विभाग बरत रहा लापरवाही 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here