विशेष अभियान में बूथों पर पहुंचे डीएम, बीएलओ के कामकाज का लिया जायजा 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर, पात्र युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर

विशेष अभियान में बूथों पर पहुंचे डीएम, बीएलओ के कामकाज का लिया जायजा

28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर, पात्र युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर

रायबरेली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा क्षेत्र सदर के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधौना, प्राथमिक विद्यालय चकपीराशाह और प्राथमिक विद्यालय मंचितपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विशेष शिविरों की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए सभी पात्र नागरिकों के फॉर्म निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराने और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया।

डीएम ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को अभियान की निगरानी के लिए विधानसभा क्षेत्रवार जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी बूथों का भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों और प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करेंगे।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें। नाम नहीं होने पर बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त कर आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, बीडीओ अमावा रत्नाकर त्रिपाठी सहित संबंधित सुपरवाइजर और बीएलओ मौजूद रहे।

Previous articleडीआईजी ने शोहरतगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश अभिलेखों को अपडेट रखने और वांछितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की हिदायत
Next article11 दिन में एक भी फॉर्म नहीं भरा, डीएम ने बीएलओ को लगाई फटकार हर बीएलओ को 100 नए मतदाताओं का लक्ष्य, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी 18 साल पूरे कर चुके विद्यार्थियों का भी बनेगा वोटर कार्ड, प्रधानाचार्यों को निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here