संविधान के सम्मान और रक्षा का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प, एसपी और एएसपी ने दिलाई शपथ पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान

संविधान के सम्मान और रक्षा का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प, एसपी और एएसपी ने दिलाई शपथ

पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का किया आह्वान

संतकबीरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और समर्पण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया गया।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

एसपी ने पुलिसकर्मियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

वहीं, पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने आचरण और कार्यप्रणाली में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके मूल सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Previous articleपुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्गेश पाण्डेय बने बखिरा के नए थानेदार एसपी संदीप कुमार मीना ने 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, दिलीप सिंह को महुली थाने की जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here