गोरखपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
हर्षवर्धन सिंह को बांसगांव की कमान, अमित कुमार राय बने कैंट प्रभारी निरीक्षक; चिलुआताल, सहजनवां और ऊरुवा बाजार में भी नई तैनाती
गोरखपुर। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसगांव बनाया गया है। अमित कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रोहित उपाध्याय को थानाध्यक्ष सहजनवां और राणा प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष चिलुआताल नियुक्त किया गया है। गोरखनाथ सरोज को थानाध्यक्ष ऊरुवा बाजार बनाया गया है।
इसके अलावा संदीप यादव को चुनाव सेल, मनोज कुमार पांडेय को कोतवाली में निरीक्षक अपराध और दीनानाथ सरोज को प्रभारी एचटी की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची के तहत जितेंद्र कुमार सिंह, सूरज सिंह, संजय मिश्रा और राजकुमार बरवार को पुलिस लाइन भेजा गया है। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।















