कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर घाटों पर सुरक्षा का जायजा, एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण श्रद्धालुओं से जाना हाल, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश; सुरक्षा व्यवस्था पर खुद रखीं नजर

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर घाटों पर सुरक्षा का जायजा, एसपी प्राची सिंह ने किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं से जाना हाल, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश; सुरक्षा व्यवस्था पर खुद रखीं नजर

अम्बेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़तीर और पृथ्वीपुर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखें और भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी सतर्कता बरतें। स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एसपी प्राची सिंह ने घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Previous articleरेल विहार पुलिस चौकी को मिला नया भवन, डीआईजी और एसएसपी ने किया लोकार्पण नए भवन से पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस सहायता में मिलेगी सहूलियत
Next articleसात पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में हुआ समारोह, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here